– नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के निर्माणों को जेसीबी से गिराया गया
– विरोध करने पर प्रशासनिक अफसरों ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी के बाद भीड़ पीछे हटी
कानपुर(हि.स.)। कानपुर मेट्रो निर्माण में शहर का अतिक्रमण आड़े आ रहा है। ऐसे अतिक्रमण को चिहिन्त करते हुए नगर निगम ने जांच कर बुधवार को जूही इलाके में बड़ी कार्यवाही की है। अतिक्रमण दस्ते के साथ पहुंची भारी पुलिस बल ने अवैध निर्माणों को जमीदोज कर अतिक्रमण मुक्त कराया।
जनपद में मेट्रो निर्माण कार्य तेजी से अपने दूसरे चरण का कार्य पूरा करने में प्रबंधन जुटा हुआ है। दूसरे चरण के मेट्रो कार्य में शहर के अतिक्रमणकारियों के अवैध निर्माण आड़े आ रहे हैं। इनको देखते हुए प्रशासन के साथ नगर निगम ने मेट्रो प्रबंधन के साथ चर्चा कर अवैध निर्माण को गिराए जाने का निर्णय लिया। नगर निगम ने जूही के ट्रांसपोर्ट नगर में ऐसे 24 से अधिक अवैध निर्माणों को चिहिन्त किया और आज उन्हें गिराए जाने की कार्यवाही शुरू की। भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम का प्रवर्तन दस्ता ऐसे अवैध निर्माणाधीन भवनों को गिराने पहुंचा।
इस दौरान वहां रहने वालों को विरोध किया तो पुलिस बल व प्रशासनिक अफसरों ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की चेतावनी दी, जिसके बाद सभी पीछे हट गए। प्रवर्तन दस्ते के साथ आए कई बुलजोडरों ने एक साथ कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बनाए गए कई मंजिला अतिक्रमण को जमीदोज कर दिया। इस कार्यवाही के दौरान मेट्रो प्रबंधन के अभियंता भी मौजूद रहें।
मेट्रो निर्माण के दौरान आड़े रहे जूही इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण नगर निगम की जमीन पर बनाए गए थे। मामले की जानकारी मेट्रो निर्माण के दौरान हुई तो प्रबंधन ने अवैध तरीके से बनाए गए निर्माण को गिराने का निर्णय लिया। अफसरों के साथ पुलिस बल की टीम ने आज अवैध अतिक्रमण कर बने निर्माणों को गिराने की कार्यवाही पूरी की।
मोहित
