Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर मेट्रो डिपो में बच्चों संग कर्मचारियों ने किया योग

कानपुर मेट्रो डिपो में बच्चों संग कर्मचारियों ने किया योग

कानपुर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कानपुर मेट्रो के डिपो में विशेष योग सत्र का आयोजन हुआ। यहां पर आदर्श अकादमी सोसायटी के बच्चों संग कर्मचारियों ने योग किया। इसके बाद बच्चों को मेट्रो की यात्रा कराई गई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुदेव चौराहे के निकट स्थित कानपुर मेट्रो के डिपो में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कानपुर मेट्रो के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अकादमी के योग प्रशिक्षकों और बच्चों की टीम के साथ मिलकर योग किया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है, “मानवता के लिए योग” और योग की महत्ता की विश्वभर में स्वीकृति के प्रतीक के रूप में हर साल मनाए जाने वाले इस दिवस में आज कानपुर मेट्रो ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की। बता दें कि 2015 से हर वर्ष, 21 जून को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

योग सत्र के बाद आदर्श अकादमी सोसायटी के स्टाफ और बच्चों ने गीता नगर से आईआईटी कानपुर और वापसी में एसपीएम हॉस्पिटल तक मेट्रो से यात्रा की और इसकी खूबियों के बारे में जाना। इस दौरान बच्चों में मेट्रो से यात्रा करने का विशेष उत्साह देखने को मिला। मेट्रो यात्रा के बाद अकादमी की पूरी टीम ने मेट्रो स्टाफ को शहर को एक खूबसूरत सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular