Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में 2021 जेल में दो महिला बंदियों व 10 पुरुष कैदियों...

कानपुर में 2021 जेल में दो महिला बंदियों व 10 पुरुष कैदियों समेत 29 पॉजीटिव संक्रमित मिले

जनपद में इस साल के मार्च माह में कोरोना एक्टिव केस संख्या पहुंची 104

जेल में कोरोना के बढ़ती संख्या को लेकर कोरोना प्रोटोकॉल सतर्कता बढ़ाई गई
दो स्वास्थ्य टीमें कारागार में बैरकों में संक्रमितों के सम्पर्क में आने वाले 250 कैदियों के लिए जा रहे सैम्पल
कानपुर (हि.स.) (अपडेट) ।
 कानपुर जिला कारागार में सुबह 10 कोरोना सं​क्रमितों के मिलने के बाद दोपहर में दो और कैदियों में कोरोना की पुष्टि ने जेल प्रशासन के साथ जिला व स्वास्थ्य विभाग की बैचेनी बढ़ा दी है। 12 कैदियों की पुष्टि में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 10 पुरुष कै​दी हैं। इन सभी को कारागार के एल—वन अस्पताल में कोरेन्टाइन कर उपचार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें जेल 250 बंदियों के सैम्पल लेकर कारागार में कोविड रोकथाम व कैदियों को संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कदम उठाने शुरु कर दिए हैं। जिले में भी बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है और एक सैकड़ा को पार करते हुए कुल 104 एक्टिव केस की संख्या पहुंच गई है।
कोरोना महामारी के लगभग एक साल बाद अचानक कोविड-19 के मरीज कानपुर में फिर मिले हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश के जिला कारागर में कोरोना ने दस्तक दी और 12 कैदियों में संक्रमण की पुष्ठि हुई है। खास बात यह है कि संक्रमित कैदियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि शेष 10 बंदी पुरुष हैं। इनमें से 10 बंदी ऐसे हैं जिन्हें आस्थाई जेल चौबेपुर से बीती शाम मंगलवार को शिफ्ट किया गया था।
इस सम्बंध में मुख्य जिला स्वास्थ अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि जिला जेल में एक बैरक में 76 कैदी बंद थे। इन सभी की जांच में 10 कैदियों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। दोपहर में दो महिला बंदियों में भी कोविड संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमित बंदियों को जिला जेल के अस्पताल में भर्ती करते हुए कोविड प्रोटोकॉल के तहत उपचार शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बैरक को सेनेटाइजर कराते हुए जेल में इसे फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
सीएमओ ने यह भी बताया कि दो टीमों को कारागार अस्पताल भेजते हुए संक्रमितों के सम्पर्क में आने वाले बैरकों में बंद करीब 250 बंदियों की जांच सैम्पल लिए जा रहे हैं। जिन बंदियों में कोविड के लक्ष्ण मिले हैं उन्हें जेल में बनी एल-वन अस्पताल में भर्ती करते हुए कोरेन्टाइन कराया गया है।
महिला समेत दो कैदियों की दोपहर में आई सं​क्रमित रिपोर्ट
जेल अधीक्षक आर. के. जायसवाल ने बताया कि जिन दो कैदियों में दोपहर में कोरोना संक्रमित होेने की पुष्टि हुई, जबकि इससे पूर्व 10 कैदियों में सुबह ही कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। जो महिला व एक पुरुष की रिपोर्ट दोपहर में पॉजीटिव आई है वह लगभग तीन माह पूर्व जेल में आए थे।
2700 कैदियों की सुरक्षा में तैनात हैं 150 कर्मी, सतर्कता बढ़ी
 जेल में वर्तमान में 2700 बंदी विभिन्न मामलों में बंद हैं। जबकि 150 कर्मियों का जेल स्टाफ इनकी निगरानी में तैनात रहता है। कैदियों में संक्रमित आने पर स्टॉफ कर्मियों की जांच कराई जा रही है साथ ही सतर्कता भी बढ़ा दी गई है।
29 नये केस समेत 104 कोरोना एक्टिव केस की हुई संख्या
कानपुर जनपद में 2021 में कोरोना पॉजीटिव के सबसे ज्यादा केस मार्च माह में होली से ठीक पूर्व सामने आए हैं। मार्च माह में बुधवार को जहां जेल में बंद कैदियों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं तो वही जिले में भी आईआईटी व शहरी क्षेत्र में रहने वालों को मिलाकर 29 लोग पॉजीटिव मिले हैं। आज के पॉजीटिव केसों को मिला लिया जाए तो जिले में कुल संख्या सैकड़े के पास पहुंच गई है। जेल, आईआईटी व अन्य जगहों को मिलाकर 104 कोरोना एक्टिव केस सामने आए चुके हैं। पॉजीटिव आए मरीजों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पत्र में किसी भी पॉजीटिव मरीज की छुट्टी नहीं मिली है।
सतर्कता के साथ कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन
जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने जेल में बंद कैदियों में कोरोना पॉजीटिव आने पर जनपद की जनता से अपील की है कि कोविड के प्रति सतर्कता बढ़ाए, मास्क का प्रयोग करते हुए आपस में फिजिकल दूरी को अपनाएं। खांसी व जुकाम की दिक्कत होने पर तुंरत डॉक्टरों की सलाह लेकर कोविड की रोकथाम को लेकर उठाए जाने वाले उपाय अपनाएं। जेल में कैदियों के पॉजीटिव आने पर उन्होंने सीएमओ के साथ आवश्यक कोविड प्रोटोकॉल चिकित्सा सेवा को अमल में लाकर काबू करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular