Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में 19 वर्षों का टूटा रिकार्ड, सबसे सर्द रहा मुजफ्फरनगर

कानपुर में 19 वर्षों का टूटा रिकार्ड, सबसे सर्द रहा मुजफ्फरनगर

– 22 और 23 जनवरी को बारिश की संभावना

कानपुर(हि.स.)। दूसरी बार दो डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम पारा पहुंच गया। यह उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे अधिक ठंडक वाला शहर रहा। इतना कम पारा 2003 के बाद पहली बार रहा है। मंगलवार की रात एवं बुधवार की भोर में 2.6 डिग्री पर पारा दर्ज किया गया। पहले नम्बर पर मुजफ्फरनगर 1.7 डिग्री सर्द रही। सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी रात में ठंड बनी रहेगी। हालांकि कानपुर में सर्दी के लिए 72 घंटे का अलर्ट जारी किया था,जिसके बाद से रात का पारा लगातार गिर रहा है। संभावना है कि 22 या 23 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री था, जो मंगलवार को 0.6 डिग्री तक घट गया। यह सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पूर्व सात जनवरी को न्यूनतम तापमान दो डिग्री था। सीजन में न्यूनतम पारा 10.8 डिग्री तक जा चुका है। कड़ाके की ठंड में धूप भी पूरी तरह बेअसर हो रही है।

मौसम विभाग के द्वारा दिए गए तापमान का रिकार्ड वर्ष 2003 में 01.0 डिग्री पारा, 1999 में 01.3 डिग्री था। इसके बाद से अब न्यूनतम पारा 2.0 डिग्री रहा है। वर्ष 2011 में 06.8, 2012 में 10.2, 2013 में 12.4, 2014 में 8.5, 2015 में 10.2, 2016 में 4.3, 2017 में 8.4, 2018 में 6.8, 2019 में 4.2, 2020 में 13.6, 2021 में 6.6 व 2022 में 4.6 डिग्री रहा था। हवा की गति 10 किमी घंटा दिन का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। हवा की गति भी 8-10 किमी0 प्रति घंटा रही।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular