– नवाबगंज क्षेत्र में 14 अप्रैल को हुई थी सेल्समैन से लूट की घटना
कानपुर (हि.स.)। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को शराब ठेके के सेल्समैन को कट्टे की बट मारकर लाखों की लूट करने वाले पांचवें अभियुक्त को गुरूवार को पुलिस ने दबोच लिया। इसके पहले पुलिस ने चार लुटेरों को पकड़ते हुए जेल भेजा जा चुका है।
घटनाक्रम के मुताबिक, बीती 14 अप्रैल को आर्य नगर निवासी पुनीत ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया था कि मोटर साइकिल सवार लुटेरे द्वारा उनके शराब ठेके के सेल्समैन धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता से तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया और उससे 2 लाख 32 हजार रुपये छीन कर भाग गए। लूटपाट की घटना का पता चलने पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए लुटेरों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले।
लूट की धटना में डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ती के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करते हुए खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ 05 टीम गठित की। पुलिस टीम में स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की टीम के संयुक्त प्रयास से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्त जावेद उर्फ समीर उर्फ कलुआ, राहुल गौतम, दानिश, सलमान व अंकुर के नाम प्रकाश में आए।
लुटेरों की पहचान के आधार पर पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुट गई। टीमों को 17 अप्रैल को सफलता मिली और पुलिस टीम ने गंगा बैराज बिठूर रोड से अभियुक्त जावेद उर्फ समीर उर्फ कलुआ पुत्र मो0 शरीफ निवासी पी ब्लाक थाना काकादेव को मुठभेढ़ व दूसरे अभियुक्त राहुल गौतम निवासी काकादेव को चेकिंग के दौरान मैनावती मार्ग बनियापुरवा कट के पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सलमान खान पुत्र मोहम्मद ताज, अंकुर उर्फ अंकुश पुत्र अर्जुन सिंह को पकड़ते हुए जेल भेज दिया था।
एसीपी बृजनारायण सिंह ने बताया कि, सेल्समैन लूटकांड मामले में शामिल अंतिम व पांचवें लुटेरे मो.दानिश उर्फ छुटके पुत्र इसरत अली निवासी हितकारी नगर काकादेव थाना कल्यानपुर को पुलिस ने गुरुवार को गंगा बैराज के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 35 हजार रुपये नगद बरामद कर लिए। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में धर्मेन्द्र सिंह यादव उ0नि0, प्रेम कुमार उ0नि0, हे0का0 रविन्द्र सिंह शामिल रहें।
महमूद
