Wednesday, March 25, 2026
Homeकानपुरकानपुर में सात करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

कानपुर में सात करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

कानपुर(हि.स.)। कल्यानपुर थाना एवं एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को इंदिरा नगर के समीप से एक मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। टीम ने उसके कब्जे से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात करोड़ रुपये कीमत है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर फतेहपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र में स्थित अलादातपुर मोहल्ला निवासी मो.रेहान है।

उन्होंने बताया कि एएनटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक आगरा और बाराबंकी द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर से मोहम्मद रेहान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि रेहान हेरोइन कैरियर के रूप में काम करता है। रेहान लखनऊ से कानपुर आया था और अपने एक साथी के साथ उसको दिल्ली जाना था,लेकिन इस दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि मादक पदार्थो के खिलाफ इसके पूर्व भी कानपुर में गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद से मिलने वाले अहम क्लू के आधार पर हेरोइन की तस्करी सहित अन्य मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रहेगी।

राम बहादुर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular