Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में शपथ के साथ शुरु हुआ प्लास्टिक मुक्त अभियान

कानपुर में शपथ के साथ शुरु हुआ प्लास्टिक मुक्त अभियान

कानपुर (हि.स.)। सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बाद शुक्रवार को नगर निगम का अमला कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड पहुंचा। यहां पर भारतीय रेल विभाग व नगर निगम अधिकारियों ने प्लास्टिक मुक्त कानपुर बनाने की शपथ ली।

शपथ लेने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने घंटाघर के आसपास व बाजारों में सफाई अभियान चलाया। लोगों को जागरुक करने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने थैले भी वितरित किए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि तीन जुलाई तक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और लोग सिंगल यूज प्लास्टिक से पूरी तरह से दूरी बना लें। दुकानदारों और ग्राहकों से कहा गया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग करें, नहीं तो तीन जुलाई के बाद कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बाद लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन में लोगों को शपथ दिलाई गई है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular