Saturday, March 7, 2026
Homeकानपुर कानपुर में रहेंगे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

 कानपुर में रहेंगे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

कानपुर(हि.स.)। उप्र सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण गुरुवार को कानपुर पहुंचेंगे। वह भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता गल्ला मंडी जाएंगे।

राज्य मंत्री के निजी सचिव राम सहाय ने बताया कि मंत्री असीम अरुण लखनऊ से गुरुवार दोपहर पहुंचेंगे। वहां से भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में कुछ समय बिताने के बाद वह मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का उद्घाटन करने के लिए कानपुर से कन्नौज जाएंगे। वहां से वापस लखनऊ चले जाएंगे। कानपुर में वह मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ गहन चर्चा कर सकते हैं।

राम बहादुर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular