Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले भाजपा नेता को मिली धमकी

कानपुर में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले भाजपा नेता को मिली धमकी

– पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई सुरक्षा की गुहार

कानपुर (हि.स.)। जनपद में बवाल के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले भाजपा नेता हर्षित श्रीवास्तव को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। ये धमकी उन्हें पाकिस्तान के नम्बरों से आ रही है। इस मामले में भाजपा नेता ने पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई।

तीन जून को जुमे की नमाज के बाद परेड के यतीमखाना के पास जमकर पत्थरबाजी हुई थी। इसी को लेकर भाजपा नेता हर्षित श्रीवास्तव ने एक समुदाय को निशाने पर लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली थी। पुलिस ने मामले काे संज्ञान में लेकर आठ जून को कर्नलगंज थाना में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया और कोर्ट में अपना पक्ष रखने के बाद जमानत भी मिल गई थी। इसके बाद से अब उसके फोन पर पकिस्तान के नम्बरों से धमकी भरे फोन कॉल्स आने लगे हैं। हर्षित ने बताया कि जब फोन काल आयी तो उसमें पाकिस्तान लिखा हुआ था। हर्षित का कहना है कि लगातार वीडियो काल, वॉइस काल व मैसेज के जरिये जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसी को लेकर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना से मिलकर सुरक्षा की मांग की है।

अजय/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular