Thursday, March 26, 2026
Homeकानपुरकानपुर में फरार एक लाख के इनामी बदमाश के घर नोटिस चस्पा...

कानपुर में फरार एक लाख के इनामी बदमाश के घर नोटिस चस्पा की गई

कानपुर(हि.स.)। किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। अब पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर पर नोटिस चस्पा किया है।

चकेरी के सहायक पुलिस आयुक्त अमरनाथ यादव ने बताया कि बीते दिनों चकेरी में किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या मामले में दर्ज हुए मुकदमें के आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में इस मामले में फरार चल रहे आशू दिवाकर के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने मुनादी कराते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा किया है। फरार चल रहे आशू दिवाकर की गिरफ्तारी के लिए शासन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

राम बहादुर/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular