Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में प्रवास पर दो दिन रहेंगे मंत्री नंदी, विकास कार्यों का...

कानपुर में प्रवास पर दो दिन रहेंगे मंत्री नंदी, विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण

कानपुर(हि.स.)। उप्र सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी कानपुर में दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। बुधवार को वह सर्किट हाउस पहुंचेगे। जहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ ही बैठक करेंगे।

कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री नंदी बुधवार शाम को गंगा बैराज स्थित बोट क्लब जाएंगे और वहां के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह गंगा आरती में शामिल होंगें। गुरुवार को मंत्री नंदी स्वास्थ्य केंद्र, गौलाशा एवं अन्य विकास कार्यों को स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

विकास भवन में करेंगे समीक्षा बैठक

बदले प्रोटोकॉल के मुताबिक मंत्री सवा तीन बजे विकास भवन सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम करीब 5.30 बजे वह मोहम्मदपुर विकासखंड कल्याणपुर में जन चौपाल लगाएंगे। वहां से करीब सवा सात बजे बोट क्लब का निरीक्षण करने जाएंगे। इसके बाद अटल घाट पर गंगा आरती करेंगे। रात में सर्किट हाउस में रुकेंगे।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular