Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करते युवक गिरफ्तार

कानपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करते युवक गिरफ्तार

– कई दिनों से फर्जी पुलिस कर्मी बन पुलिस को मिल रही थी वसूली की शिकायतें

– रौब दिखाते हुए टेम्पो व ऑटो में निशुल्क करता था यात्रा

कानपुर (हि.स.)। पनकी थाना पुलिस ने जिले में वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले जालसाज युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया अभियुक्त बीते कई दिनों से क्षेत्र में पुलिस के नाम पर लोगों से वसूली कर रहा था। पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। इससे पूर्व यह युवक लखनऊ में भी फर्जी पुलिसकर्मी बनने में पकड़ा जा चुका है।

पनकी थाना के गंगागंज पुलिस चौकी क्षेत्र में बीते कई दिनों से एक युवक द्वारा पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों से वसूली करने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपना जाल बिछाया और पुलिस की वर्दी पहन कर घूम रहे युवक को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र निवासी अतुल कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस की वर्दी, जोड़ी बिल्ला, चींटी डोरी, नेम प्लेट, एक डायरी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक मोबाइल व एक बैग बरामद हुआ है।

पूर्व में राजधानी में हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त से पता चला कि वर्ष 2020 में लखनऊ के थाना नाका हिंडोला में भी वह एक बार फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वसूली करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई की थी। मामले में वह जमानत पर रिहा हुआ था। फर्जी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 मनोज कुमार, उ0नि0 यशवीर सिह,हे0 का0 नन्दकिशोर, का0अनिल कुमार शामिल रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular