Tuesday, March 17, 2026
Homeकानपुरकानपुर में दो मत्स्य जीवी सहकारी समिति का होगा गठन

कानपुर में दो मत्स्य जीवी सहकारी समिति का होगा गठन

कानपुर (हि.स.)। केंद्र और राज्य सरकार मछुआ समाज को मजबूती देने का प्रयास कर रही है। प्रदेश की योगी सरकार ने निषाद समाज एवं मत्स्य पालन के कारोबार से जुड़े समाज को उनके स्वयं के परम्परिक रोजगार को मजबूत करने के लिए सभी जिलों में मत्स्य विकास सहकारी समिति गठित करने का निर्देश दिया है। कानपुर नगर में दो मत्स्य जीवी सहकारी समिति का गठन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को सहायक मत्स्य निदेशक प्रभारी निखिल त्रिपाठी ने दी।

त्रिपाठी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुख्य कार्यकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने अवगत कराया कि वित्त वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग जनपद कानपुर नगर में दो मत्स्य जीवी सहकारी समिति का गठन होगा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक 5 किलोमीटर पर एक-एक मत्स्य जीवी सहकारी समिति गठित करने का निर्देश जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन के समय शासन द्वारा निर्धारित मानक एवं नियमों के आधार पर सबसे पहले सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिस न्याय पंचायत में समिति का गठन होगा, सदस्य उसी न्याय पंचायत क्षेत्र का नागरिक होने के साथ ही मछुआ समुदाय का व्यक्ति होगा।

राम बहादुर/बृजनंदन/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular