आउटर एसपी को अंबेडकर नगर और डीसीपी संकल्प शर्मा को भेजा गया देवरिया
कानपुर (हि.स.)। शासन ने रविवार को 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें कानपुर में तैनात दो आईपीएस अधिकारी भी रहे। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा को अंबेडनगर नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। वहीं कमिश्नरेट में तैनात रहे डीसीपी संकल्प शर्मा को देवरिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
कानपुर में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद आउटर में यानी जो पहले ग्रामीण हुआ करता था वहां पर आईपीएस की तैनाती मिलने लगी। एसपी आउटर के पद पर आईपीएस अजीत कुमार सिन्हा विधान सभा चुनाव के पहले तैनात हुए थे। विधान सभा चुनाव को उन्होंने सकुशल संपन्न कराया और संभावना जताई जा रही थी कि उन्हे जल्द किसी जनपद का कार्यभार मिलेगा। रविवार को शासन ने जब 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया तो उनमें एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा का भी नाम रहा। उन्हे अंबेडनगर जनपद में बतौर पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। वहीं कमिश्नरेट में तैनात आईपीएस अफसर संकल्प शर्मा जो डीसीपी के पद पर थे उन्हे देवरिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कानपुर आउटर एसपी की जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्मिक के रुप में तैनात तेज स्वरुप सिंह को मिली है।
अजय
