Sunday, February 15, 2026
Homeकानपुरकानपुर में तेज बारिश से दीवार गिरने से युवक की दबकर मौत

कानपुर में तेज बारिश से दीवार गिरने से युवक की दबकर मौत

कानपुर(हि.स.)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरुआ खुर्द गांव में सोमवार भोर में हुई तेज बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक युवक की दबकर मौत हो गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बरुआ खुर्द गांव निवासी अमरेश त्रिवेदी (21) कच्चे घर में रहे रहा था। उसके पिता ने पांच वर्ष पूर्व आत्महत्या कर ली थी। भोर में हुई तेज बारिश के दौरान अचानक दीवार गिर गई। उसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आस-पास के लोग पहुंचे और बचाने का प्रयास भी किया। अस्पताल भी ले गए लेकिन जान नहीं बचा सके। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोगों से प्रार्थना पत्र लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

राम बहादुर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular