Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में जन राज्य पार्टी के तीन ठिकानों पर आयकर का छापा

कानपुर में जन राज्य पार्टी के तीन ठिकानों पर आयकर का छापा

कानपुर(हि.स.)। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार जन राज्य पार्टी के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। जून माह में हुए अवैध ट्रांजेक्शन मामले को लेकर चुनाव आयोग से मिली जानकारी के बाद यह कार्रवाई हो रही है।

आयकर विभाग ने जन राज्य पार्टी के तीन कार्यालयों में सबसे पहले डब्ल्यू ब्लॉक, केशव नगर और दूसरी कार्रवाई रविशंकर सिंह यादव के कार्यालय एवं किदवई नगर वाई ब्लॉक स्थित आवास पर छापेमारी चल रही है। इसके अलावा तीसरी कार्रवाई काकादेव निवासी अभिषेक कृष्ण के कार्यालय पर हुई। छापेमारी की यह कार्रवाई सुबह से शुरू हुई जो अभी भी चल रही है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular