Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में गंगा नदी की डूब रहे तीन दोस्तों को बाढ़ राहत...

कानपुर में गंगा नदी की डूब रहे तीन दोस्तों को बाढ़ राहत दल ने बचाया

कानपुर (हि.स.)। गंगा नदी में इन दिनों तेज बहाव के साथ ही जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में मंगलवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित ड्यूढ़ी घाट पर तीन दोस्त पहुंचे और नहाने लगे। नहाते समय जलस्तर बढ़ा होने के चलते तीनों नदी में डूबने लगे। इस बीच बाढ़ राहत दल ने तीनों के परिवारों में मातम पसरने से पूर्व नदी की लहरों में डूबने से बचा लिया।
 चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाले सिद्धार्थ यादव पुत्र अजय कुमार यादव निवासी शिवपुरम कोयला नगर, अनुराग माथुर पुत्र जगजीवन राम निवासी मंगला विहार, मदर लैंड स्कूल व रोहन भंडारी पुत्र संजय कुमार भंडारी निवासी मंगला विहार दोस्त हैं। तीनों आज महाराजपुर स्थित ड्यूढ़ी घाट पहुंचे। यहां पर तीनों गंगा नदी में नहाने लगे। इस दौरान नदी का जलस्तर व बहाव तेज होने के दौरान सभी लहरों में फंस गए और डूबने लगे। 
आवाज सुनकर किनारे पर बाढ़ राहत दल ने बिना समय गवांए नदी में लहरों में फंसे तीनों युवकों को बचाने के लिए पहुंचे। नदी में तेज बहाव के बीच फंसे युवकों को बचाव दल ने सकुशल डूबने से पूर्व निकाल लिया। बचाव दल ने युवकों के पेट में भरे पानी को निकाला और सभी कुछ समय में स्वस्थ हो गए। नदी में तीन युवकों के एक साथ डूबने व उन्हें सकुशल बचाए जाने पर ग्रामीणों ने बाढ़ राहत दल की सराहना की। इस सम्बंध में थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवकों के परिजनों को मामले की जानकारी दी। 
थानाध्यक्ष महाराजपुर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि नदी में नहाते समय तीन दोस्त डूबने लगे थे, जिन्हें सभी को बाढ़ राहत दल के सदस्यों ने बचा लिया है। सभी स्वस्थ है और परिजन उन्हें घर ले गए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular