Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में एक माह के लिए धारा 144 लागू

कानपुर में एक माह के लिए धारा 144 लागू

– कानून का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

कानपुर (हि.स.)। धनतेरस, दीपावली सहित अगामी त्योहार और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर शहर में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में शुक्रवार 14 अक्टूबर से अगले एक माह के लिए धारा 144 की लागू किया है। यह आदेश संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने जारी करते हुए इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और सख्ती से निपटने की बात कही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आगमी पर्व दीपावली समेत अन्य पर्व और इस माह आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 14 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक कानपुर महानगर के शहरी क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में धारा 144 को लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान जो भी अशांति, अराजकता एवं माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आगामी पर्वों के देखते हुए पुलिस गश्त को बढ़ाया गया है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular