Sunday, February 15, 2026
Homeकानपुर कानपुर में एक डॉक्टर के घर पर एनआईए का छापा, परिवार से...

 कानपुर में एक डॉक्टर के घर पर एनआईए का छापा, परिवार से हो रही पूछताछ

कानपुर(हि.स.)। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) कनेक्शन को लेकर बुधवार को कानपुर के मूलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर अबरार हुसैन के घर पर छापेमारी की। इसके बाद पूरे परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मूलगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि एनआईए की टीम ने डॉक्टर अबरार हुसैन और उनके परिवारवालों को हिरासत में थाने लाकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में दर्ज हुए किसी आपराधिक मुकदमे की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई हो रही है।

कानपुर प्रतिबंधित पीएफआई का गढ़ रहा है। इससे पहले वर्ष 2019 में सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुए दंगों में कुछ स्थानीय निवासियों की संलिप्तता की बात आई थी, जो पीएफआई से जुड़े थे।

महमूद/दीपक/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular