Saturday, March 7, 2026
Homeकानपुरकानपुर में आयोजित कार्यकर्ता समागम में पहुंचेंगी अनुप्रिया पटेल

कानपुर में आयोजित कार्यकर्ता समागम में पहुंचेंगी अनुप्रिया पटेल

कानपुर (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार को कानपुर पहुंचकर किदवई नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के संग बैठक करेंगी और कार्यकर्ता समागम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम उप्र सरकार के राज्य मंत्री आशीष पटेल समेत पार्टी के अन्य नेता भी शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर आज होने वाले अपना दल (एस) के कार्यकर्ता के संग समागम कार्यक्रम की शुरुआत अपने गृह जनपद से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल कर रही हैं। अपना दल पार्टी के संस्थापक सोनेलाल पटेल कानपुर से ही प्रदेश की पिछड़ा वर्ग की राजनीति करते थे। कानपुर में ही हुए सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। उनके निधन के बाद पार्टी दो भागों में बिखर गई। अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल बनीं। पार्टी के इस समागम कार्यक्रम के कई राजनीतिक मायने अभी से निकाले जा रहे हैं।

अपना दल एस का पार्टी समागम दोपहर 1 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी भी शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। किदवई नगर विधानसभा के रत्नालय हॉल में पार्टी का कार्यक्रम का आयोजित हो रहा है। शुक्रवार को भाजपा पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी यहां भाजपा कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी।

राम बहादुर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular