Tuesday, February 10, 2026
Homeकानपुरकानपुर में आज सुबह सर्दी से कांपे लोग, न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री...

कानपुर में आज सुबह सर्दी से कांपे लोग, न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस

कानपुर (हि.स.)। मंडल में आगामी पांच दिन तक सुबह एवं रात बेहद सर्द रहेगी। समूचा मंडल घने कोहरे के आगोश में रहेगा। यह पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है। विभाग के अनुसार इस अवधि में आसमान साफ रहने की वजह से वर्षा की संभावना नहीं है। स्थानीय मौसम विज्ञानी के अनुसार, कानपुर में न्यूनतम ताममान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि सीएसए के वेधशाला में कानपुर का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे गुरुवार रात एवं शुक्रवार सुबह भीषण गलन रही। महानगर कोहरे की गिरफ्त में रहा।

राम बहादुर/दीपक/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular