Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर मेंट्रो ने अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सिंग छात्राओं को कराई मेट्रो...

कानपुर मेंट्रो ने अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सिंग छात्राओं को कराई मेट्रो यात्रा

कानपुर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. (यूपीएमआरसी) ने गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत संचालित नर्सिंग कॉलेज की 15 छात्राओं और 2 महिला प्रोफेसर्स को मेट्रो का सफर कराया। यह यात्रा रावतपुर मेट्रो स्टेशन से आईआईटी-कानपुर मेट्रो स्टेशन तक और पुनः वापसी की निःशुल्क यात्रा रही।

चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाली नर्सों का आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को यूपीएमआरसी ने इन छात्राओं को कानपुर मेट्रो की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया था। नर्सिंग की पढ़ाई कर रहीं इन छात्राओं और महिला प्रोफेसर्स का दल रावतपुर मेट्रो स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर मौजूद महिला स्टेशन कंट्रोलर द्वारा उन्हें स्टेशन में किए सुरक्षा प्रावधानों और मौजूद व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद दल ने आईआईटी-कानपुर तक और पुनः वापसी की मेट्रो यात्रा की। यात्रा के दौरान ऑपरेशन्स के स्टाफ द्वारा उन्हें ट्रेन में यात्रियों की मदद और सुरक्षा के लिए मौजूद फीचर्स जैसे कि पैसेंजर इमरजेंसी अलार्म (पीईए) आदि के बारे में भी बताया गया।

बताया गया कि अगर उन्हें यात्रा के दौरान ट्रेन में किसी भी तरह की असुविधा या असहजता महसूस होती है तो वे दरवाजों के पास लगे पीईए बटन्स को दबाकर सीधे ट्रेन ऑपरेटर से बात कर सकते हैं। इस बटन को दबाने के बाद ट्रेन ऑपरेटर न सिर्फ उनकी आवाज सुन सकेगा, बल्कि सीसीटीवी के माध्यम से उन्हें देख भी सकेगा और अगले स्टेशन पर उन्हें मदद पहुंचा दी जाएगी।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular