Saturday, March 28, 2026
Homeकानपुरकानपुर: मुंडन संस्कार से वापस लौट रहा लोडर पलटा, 21 लोग घायल

कानपुर: मुंडन संस्कार से वापस लौट रहा लोडर पलटा, 21 लोग घायल

कानपुर (हि.स.)। महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर सरसौल स्टेशन मार्ग पर मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे लोगों से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार लोगों की हालत नाजुक होने पर कांशीराम अस्पताल में रेफर किया गया है।

महाराजपुर थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि तिलसरी खुर्द गांव निवासी रामचंद्र पासवान अपनी तीन साल की बेटी सिमरन का मुंडन कराने के लिए परिवार संग लोडर में बैठकर गुरुदेव आश्रम गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में सरसौल स्टेशन मार्ग पर लोडर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे लोडर में सवार 21 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सरसौल भेजा। इनमें चार की हालत नाजुक होने पर कांशीराम चिकित्सालय भेजा गया है।

महमूद/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular