Friday, February 13, 2026
Homeकानपुरकानपुर मार्ग दुर्घटना में उन्नाव के दम्पति की मौत, बेटा सहित दो...

कानपुर मार्ग दुर्घटना में उन्नाव के दम्पति की मौत, बेटा सहित दो घायल

कानपुर (हि.स.)। बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ इलाके में शनिवार की देर रात को हुए सड़क हादसे में मौके ही महिला की मौत हो गई थी। जबकि उसके पति ने रविवार की दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका बेटा और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि मृतक दम्पति की पहचान जनपद उन्नाव के असीवन थाना क्षेत्र स्थित मुंशीगंज झकेला निवासी अशोक राज सिंह (48) पत्नी शालू सिंह (45) के रूप में हुई है।

अशोक अपनी पत्नी और बेटे के साथ ऑटो में बैठकर बीती रात को अपना इलाज कराने कार्डियोलॉजी जा रहे थे। नारामऊ के पास तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए थे। सीएचसी कल्याणपुर ले जाते समय शालू की मौत हो गई और पति अशोक ने रविवार को इलाज के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनका बेटा और रावतपुर गांव के आदर्श नगर निवासी ऑटो चालक दीपक कुशवाहा का इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी अतुल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में उन्नाव के दम्पति की मौत हुई है। उनका बेटा और चालक घायल है। घटना की जानकारी परिवार को दे दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महमूद/दीपक/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular