Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : महिला आयोग की सदस्यों ने डफरिन अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं...

कानपुर : महिला आयोग की सदस्यों ने डफरिन अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

कानपुर (हि.स.)। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर और प्रमिला शुक्ला ने आज जिला महिला अस्पताल डफरिन का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं व साफ-सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया। सदस्य पूनम कपूर और प्रमिला शुक्ला ने दवा वितरण की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इसके बाद राज्य महिला आयोग के सदस्य ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्य के बारे में भी जानकारी की। निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां पाए जाने पर चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि पिछले एक माह से प्रदेश में अभियान चलाकर सभी महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी  मेडिकल सेवाओं के बारे में जानकारी ली। ​मरीजों ने उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवा मिलने व दवाएं दिए जाने की बात कही। 
आयोग की सदस्य पूनम कपूर के मुताबिक महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। निरीक्षण के दौरान किरन तिवारी, आशा देवी सहित मेडिकल स्टॉफ आदि मौजूद रहें। 

RELATED ARTICLES

Most Popular