Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : महामारी में निशुल्क आक्सीजन उपलब्ध कराने पर रिमझिम इस्पात...

कानपुर : महामारी में निशुल्क आक्सीजन उपलब्ध कराने पर रिमझिम इस्पात के सीएमडी सम्मानित

– मंडलायुक्त डॉ राजशेखर ने शिविर कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सेवाभाव की सराहना की

कानपुर (हि.स.)। कोविड महामारी के चरमोत्कर्ष के दौरान आक्सीजन की कमी को दूर करने में प्रशासन की हर सम्भव मद्द करने के लिए जनपद के रहने वाले रिमझिम इस्पात के सीएमडी को मंडलायुक्त ने सम्मानित किया है। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर मंडलायुक्त ने उनकी सराहना की।

बताते चलें कि, कानपुर निवासी योगेश अग्रवाल रिमझिम इस्पात के सीएमडी है। उन्होंने वैश्विक महामारी कोविड—19 के भीषण प्रकोप के दौरान कानपुर मण्डल के साथ-साथ सीमावर्ती जनपदों में निःशुल्क आक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति की उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं को जनहित में किया गया।

उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर औद्योगिक आपूर्ति को बंद करते हुए कोविड अस्पतालों के लिये तत्समय निःशुल्क आक्सीजन मुहैया कराई। इस दौरान उनके इस्पात प्लांट से दैनिक आपूर्ति औसतन जनपद कानपुर नगर को 500, फर्रूखाबाद 100, कन्नौज 100, इटावा 100 के साथ-साथ कानपुर के सीमावर्ती जनपदों में भी जैसे बांदा 300, जालौन 180, उन्नाव 100, हमीरपुर 100, हरदोई 50, महोबा 20 तथा व्यक्तिगत होम क्वारटांइन मरीजों के लिए 100 सिलेंडर की जाती रही।

महामारी के संकट काल में रिमझिम इस्पात के सीएमडी के समर्पण को देखते हुए मण्डलायुक्त डॉ राजशेखर ने शिविर कार्यालय पर निःशुल्क आक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति की उल्लेखनीय सेवाओं के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular