Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी से जनता हुई बेहाल : डॉक्टर...

कानपुर : महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी से जनता हुई बेहाल : डॉक्टर इमरान

कानपुर (हि. स.)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश व प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, डीजल पेट्रोल के दामों में हो रही मूल्य वृद्धि व बढ़ती रोजगारी के विरोध में आज सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में भारत माता प्रतिमा स्थल बड़ा चौराहे पर विशाल धरना देते हुए सरकार का विरोध किया। इस धरने का संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज महंगाई चरम सीमा पर है। देश व प्रदेश में पेट्रोल डीजल के मूल्यों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के कारण महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। देश व प्रदेश में बढ़ती बेतहाशा कमरतोड़ महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है।
आज पेट्रोल कई राज्यों में शतक लगा चुका है और डीजल भी लगभग शतक के करीब पहुंच रहा है डीजल पेट्रोल के मूल्यों में एक आशा मूल्य वृद्धि से परिवहन भाड़े में बढ़ोतरी होने से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। आज बढ़ती महंगाई में आटा 26 रुपए किलो, कड़वा तेल 200 रुपए लीटर रिफाइंड 170 रुपए लीटर, अरहर की दाल 130 रुपए किलो, उर्द की दाल 180 रुपए किलो व मूंग की दाल 120 रुपए किलो आदि रोजमर्रा की जनता के उपयोग होने वाली वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।
इस बेतहाशा महंगाई में गरीब जनता व मध्यम वर्गीय परिवार को अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। मध्यम वर्गीय परिवारों को भूखों मरने की नौबत आ गई है। देश व प्रदेश में रोजगार नौकरी व्यापार सब चौपट हो गया है। तो वहीं पेट्रोल महंगा होने के कारण बाइकों की सेल लगाकर मोटरसाइकिल बेची। देश व प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण जनवरी 2021 से मई 2021 तक ढाई करोड़ लोगों ने अपनी नौकरी से हाथ धोकर बेरोजगार हो गए हैं।
इस बेरोजगारी वह व्यापार ना होने के कारण पढ़े लिखे नौजवान अपनी डिग्रियां लेकर नौकरियों की तलाश में भटक रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने पिछले लोकसभा चुनाव में हर महीने दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा खोखला और जुमला साबित हो गया है। बढ़ती बेरोजगारी के कारण पढ़े-लिखे नौजवानों के आगे रोजगार नौकरी की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है नौकरियों व रोजगार न होने के कारण पढ़े-लिखे नौजवान अपराध की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार एक षड्यंत्र और साजिश के साजिश के तहत सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेचकर निजी करण को बढ़ावा दे रही है।
इस तरह देश और प्रदेश से सरकारी नौकरियां लगभग समाप्त हो गई हैं। इस बढ़ती महंगाई में पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कोढ़ में खाज साबित हो रही है। धरने में प्रमुख रूप से नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सुभाष द्विवेदी, निखिल यादव, उदय द्विवेदी आदि सपा नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular