कानपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की ओर मानसून रुख कर चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों में हल्के से मध्यम बादलों की आवा जाही के बीच धूप भी निकलने के साथ स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी अथवा हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। यह जानकारी रविवार को सी.एस.ए. यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञान ने दी।
मानसून की रेखा मध्य उत्तर प्रदेश की ओर घूमने से कानपुर मंडल में पूरे दिन में 7.2 मिमी वर्षा हुई। पूरे दिन में उत्तर पूर्वी दिशा से हवाएं चलने से तापमान में दो डिग्री पारा गिर गया। मौसम विज्ञानी ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी दिशा से आने वाली नम हवाओं व उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली शुष्क हवा मिल रही है। इस वजह से आगामी दो दिनों तक वर्षा के आसार बने हैं।
सीएसए के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि देश भर में बने मौसमी सिस्टमों को बताया कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती सर्कुलेशन से पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी उड़ीसा से होते हुए बंगाल की उत्तर पश्चिम खाड़ी तक जा रही है।
राम बहादुर
