Monday, March 2, 2026
Homeकानपुरकानपुर: बिल्डर आत्माराम खत्री समेत तीन के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा...

कानपुर: बिल्डर आत्माराम खत्री समेत तीन के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज

कानपुर (हि.स.)। सचेंडी थाने की पुलिस ने गुरुवार देर रात बिल्डर आत्माराम खत्री समेत तीन के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज किया है। यह एक किसान की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई। यह जानकारी शुक्रवार को सचेंडी थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने दी।

सचेंडी थाने में किसान शिवम शुक्ला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके खेत से अवैध ढंग से रतन बिल्डर, आत्माराम खत्री तथा उनके सहयोगियों ने खेतों की मिट्टी गायब करके तालाब बना दिया। इतना ही नहीं उसमें लगे हुए हरे भरे पेड़ कटवा दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किसान की तहरीर पर गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सचेंडी थानाध्यक्ष शैलेश सिंह कहना है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। गुण दोष के आधार पर और साक्ष्यों को एकत्र करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राम बहादुर/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular