Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर बवाल : महिलाओं ने भी बाजार बंदी के बांटे थे पर्चे

कानपुर बवाल : महिलाओं ने भी बाजार बंदी के बांटे थे पर्चे

– सोशल मीडिया में भी किया गया था प्रचारित, हुस्नआरा का नाम आया सामने

कानपुर(हि.स.)। कानपुर बवाल मामले में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी भूमिका सामने आ रही है। महिलाओं ने बाजार बंदी को लेकर जगह-जगह पर्चे बांटे थे और सोशल मीडिया में भी प्रचार-प्रसार किया था। हुस्नआरा नाम की महिला सोशल मीडिया में बाजार बंदी को लेकर प्रचार करती दिख रही है।

बेकनगंज थाना क्षेत्र में बाजार बंदी को लेकर दो पक्षों में हुए बवाल में जमकर पत्थरबाजी से लेकर बमबाजी हुई थी। पुलिस ने मामले में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है और अज्ञात लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

इसमें एक बिन्दु महिलाओं से भी जुड़ा सामने आया है। हालांकि पुलिस के अधिकारी इस पर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि बाजार बंदी को लेकर महिलाएं भी आगे रहीं और जगह-जगह उनके द्वारा पर्चे बांटे गये हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया में भी बाजार बंदी को लेकर प्रचार-प्रसार किया गया था। पुलिस ने हुस्नआरा नाम की महिला को चिन्हित किया है जो सोशल मीडिया के जरिये बाजार बंदी का प्रचार कर रही थी। यही नहीं, उसने वह पोस्ट भी डाली है जिसमें वह दर्जनों महिलाओं के साथ बाजार में बाजार बंदी का आह्वान करती दिख रही है। महिलाओं पर पुलिस आगे कार्रवाई करती है कि नहीं इस पर विचार किया जा रहा है।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular