Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले सपा नेता को पुलिस...

कानपुर : फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले सपा नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया

कानपुर (हि.स.)। जिले में सपा नेता ने फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। फायरिंग का ट्रेजर डालना सपा नेता को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर सपा नेता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से जिस राइफल से फायरिंग की गई थी उसको भी बरामद कर कार्रवाई की गई है। 

नवाबगंज इलाके में रहने वाले अनूप कठेरिया समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा में जिला उपाध्यक्ष है। बीते दिनों सपा नेता ने एक होटल से राइफल द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। इसका सपा नेता ने ट्रेजर (वीडियो) बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हर्ष फायरिंग का ट्रेजर जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, कानपुर पुलिस ने इसका कड़ा संज्ञान ले लिया। जिसके बाद फुटैज के आधार पर सपा नेता की पहचान कर उन्हें रविवार को पकड़ लिया गया। 
मामले में क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि हर्ष फायरिंग के मामले में सपा नेता को हिरासत ले लिया। जिस राइफल द्वारा फायरिंग की गई है उसको भी बरामद कर लिया गया है। जांच में राइफल एक टॉय गन/एयर गन निकली है। इस सम्बंध में आरोपित ने माफीनामा लिखकर दिया है और भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने का पत्र दिया है। इसको देखते हुए आरोपी को सख्त हिदायत देकर हुए एयर गन को जब्त कर लिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular