Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : फर्जी टीटीई गैंग का फरार सदस्य जीआरपी के हत्थे चढ़ा

कानपुर : फर्जी टीटीई गैंग का फरार सदस्य जीआरपी के हत्थे चढ़ा

कानपुर (हि.स.)। फर्जी टीटीई गैंग का फरार सरगना व सदस्यों की धरपकड़ के लिए टीम जुटी है। इसी कड़ी में बुधवार को फरार चल रहे गैंग के एक सदस्य को जीआरपी पुलिस ने धर दबोचा। 

जीआरपी थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि फर्जी टीटीई गैंग का एक सदस्य देहरादून निवासी मोहित नाहर को सिटी साइड नम्बर एक रेलवे स्टेशन के पास से एक चाय की दुकान से पकड़ा है। वह चाय की दुकान के पास खड़ा होकर घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहा था। 
पूंछतांछ में आरोपित मोहित ने बताया कि नौकरी के नाम पर उसने आठ से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है। लेकिन, रेलवे विभाग के कर्मचारी द्वारा की जा रही चेकिंग में उसके कई साथी पकड़े गए थे। जिसके बाद से फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़ा गैंग का खुलासा हो सका। लेकिन, अभी भी गैंग का सरगना जीआरपी के हाथों से दूर है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular