कानपुर (हि.स.)। गोविन्द नगर थाना पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे सख्त को गिरफ्तार किया है जो फर्जी कागजात तैयार करता था। इसके बदले लोगों से रुपया कागजात के अनुसार लेता था। जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर फर्जी कागजात (वोटर आइडी, आधार और पैनकार्ड) तैयार किये जाते हैं। ऐसे जालसाज को पकड़ने के लिए पुलिस ने तैयारी की और शनिवार को रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान बर्रा निवासी जितेन्द्र गौतम के रुप में हुई है।
पुलिस को उसके पास से 02 सीपीयू व 02 मॉनिटर, 01 थम स्कैनर 02 प्रिंटर, 02 की बोर्ड व 01 वाईफाई सेटअप बॉक्स व 01 यूपीएस एवं 02 माउस 01 लेमिनेशन मशीन व 08 फर्जी भारत निर्वाचन आयोग पहचान पत्र एवं 07 आधार पहचान पत्र बरामद हुए हैं। पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि अब तक किन—किन लोगों को फर्जी कागजात तैयार कर दिये गये और वह लोग ऐसे कागजातों को किन—किन अपराधों में प्रयोग किया है।
