Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : फरार इनामी गैंगस्टर आरोपी गैंडा गिरफ्तार

कानपुर : फरार इनामी गैंगस्टर आरोपी गैंडा गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। जनपद की नवाबगंज थाना पुलिस ने फरार इनामी गैंगस्टर को दबोचा है। अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की गई। प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज देवेन्द्र कुमार दुबे ने शनिवार को बताया कि कल्याणपुर स्थित राजकीय उन्नयन बस्ती में रहने वाला राजेन्द्र उर्फ राजू उर्फ गैंडा पर कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई मुकदमों के चलते उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की तामील की गई थी। लगातार फरारी के चलते उस पर 7500 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आज इनामी गैंगस्टर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ उसे धरदबोचा गया। अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular