कानपुर(हि.स.)। प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर सोमवार को दिव्यांग सड़कों पर उतर गए। आरोप लगाया है कि दिव्यांग बोर्ड कार्यालय में पैसे की डिमांड करते हैं।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि जब दिव्यांगजन दिव्यांग बोर्ड कार्यालय में अपने किसी काम या प्रमाण पत्र बनवाने जाते हैं तो वहां मौजूद कर्मचारी एवं अधिकारी मनमानी करने के साथ ही पैसे की मांग करते हैं।
आए दिन की जलालत से परेशान होकर सोमवार को वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पहले दिव्यांग बोर्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उसके बाद सड़क पर धरने पर बैठ गए। वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि इस सम्बंध में सीएमओं से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
राम बहादुर
