कानपुर में पुलिस टीम पर हमला करके हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के साथ ही खुद भी फरार होने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को एक साथ नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों एक साथ नोएडा आकर छिपे थे। पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा और पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। भाजपा ने किरकिरी से बचने के लिए तत्काल अपने नेता नारायण भदौरिया को भाजपा से बाहर कर दिया था। उसे जिला मंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई थी। कानपुर के किदवईनगर स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर से पुलिस की हिरासत में भाजपा नेता के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आया 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने को लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर को जीप में बैठाया मौजूद भीड़ पुलिस से ही भिड़ गई। इस बीच भीड़ ने पुलिस से धक्का-मुक्की भी की। लगभग 100-150 लोगों की भीड़ ने हिस्ट्रीशीटर को पुलिस जीप से उतार लिया। कुछ लोग जीप के आगे लेट गए और हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने में कामयाब रहे। उस्मानपुरचौकी प्रभारी ने हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह समेत 9 नामजद तथा 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा दक्षिण कमेटी के जिला मंत्री नारायण भदौरिया ने किदवई नगर वाई ब्लाक स्थित एक गेस्ट हाउस में जन्मदिन पार्टी आयोजित की थी। इसमें करीब 100-150 लोग शामिल थे। इसी पार्टी में हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार का इनामी बर्रा आठ निवासी मनोज सिंह भी शामिल होने पहुंचा था। इसकी भनक पुलिस को लगी तो मनोज को गिरफ्तार करने पहुंच गई। नौबस्ता थाने की उस्मानपुर चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हिस्ट्रीशीटर मनोज को पकड़कर जीप में बैठा लिया। इसी दौरान भाजपा नेता और उनके साथ के लोगों ने पुलिस को घेर लिया और धक्कामुक्की शुरू कर दी। पुलिस की सख्या कम होने के कारण हिस्ट्रीशीटर को पुलिस के कब्जे से लेकर भाजपा नेता फरार हो गया।
कानपुर: पुलिस हिरासत से भागा हिस्ट्रीशीटर और भगाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
