Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : पान मसाला कारोबारी के ठिकानों पर आयकर के छापे

कानपुर : पान मसाला कारोबारी के ठिकानों पर आयकर के छापे

कानपुर(हि.स.)। शहर में आयकर विभाग की टीमों एक साथ ने बुधवार को प्रतिष्ठित पान मसाला कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। टीमें दफ्तरों में दस्तावेज खंगाल रही हैं और किसी को भी बाहर जाने व बाहर से अंदर आने की अनुमति नहीं है। इसके लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

दिल्ली से आई आयकर की कई टीमें एक साथ शहर में छापेमारी की कार्रवाई शुरु की। कार्रवाई की जद में केसर पान मसाला के मालिक हरीश मखीजा रहे। उनके कई प्रतिष्ठानों में एक साथ आयकर की टीमें पहुंची। इनमें दादा नगर स्थित फैक्ट्री, नयागंज में बना ऑफिस और स्वरुप नगर स्थित आवास प्रमुख रहे। इसके साथ ही करीब 12 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरु हुई। आयकर की टीमें लेनदेन से जुड़े दस्तावेज खंगालने शुरू किए हैं। प्रतिष्ठान के बाहर दो सुरक्षा कर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं ताकि कोई बाहर से अंदर न आ सके और न ही कोई बाहर जा सके। छापे की कार्रवाई के दौरान कुछ और पान मसाला कारोबारी जद में आए हैं, जिन्होंने कानपुर से अपना कारोबार बंद कर दिया है। इसके साथ ही पान मसाला कंपनी को माल की सप्लाई करने वाले और उनसे माल खरीदने वाले बड़े लोगों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया है।

आयकर की टीमें कानपुर ही नहीं अन्य शहरों में भी छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं। पान मसाला कारोबारी हरीश मखीजा के अलावा मान बंधुओं के एडीएस ग्रुप में भी छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि एक शराब कारोबारी भी इस जद में आया है।

अजय/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular