Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर पहुंचे घाटमपुर और सीसामऊ विधान सभा सीट के प्रेक्षक

कानपुर पहुंचे घाटमपुर और सीसामऊ विधान सभा सीट के प्रेक्षक

– आईआईटी में सायं चार बजे मुलाकात कर सकते हैं राजनीतिक दल

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए हर विधान सभा सीट पर प्रेक्षक की तैनाती की गई है। इसी कड़ी में कानपुर की भी सभी सीटों पर प्रेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। इनमें घाटमपुर और सीसामऊ के प्रेक्षक कानपुर पहुंच चुके हैं। इनसे मिलने के लिए राजनीतिक दलों व व्यक्तियों को कानपुर आईआईटी के विजिटर्स हॉस्टल जाना पड़ेगा और चुनाव संबंधित शिकायत कर सकते हैं।

उमानंद डोले देखेंगे घाटमपुर सीट

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 218-घाटमपुर के सामान्य प्रेक्षक उमानंद डोले, आई0ए0एस0 का जनपद मेें आगमन हो चुका है। उक्त विधान सभा के निर्वाचन से संबंधित कोई भी सूचना/शिकायत सामान्य प्रेक्षक के मो0नं0-7839489218 पर दी जा सकती है। उमानंदा डोले विजिटर्स हास्टल आईआईटीकल्याणपुर के रुम नं0-डी-4 पर ठहरे हुये हैं। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 से जुडे़ कोई भी राजनैतिक दल/व्यक्ति सामान्य प्रेक्षक से सायं 04:00 बजे से 06:00 बजे तक विजिटर्स हास्टल आईआईटी कल्याणपुर कानपुर नगर के मीटिंग हाल में मुलाकात कर सकते हैं।

सीसामऊ और आर्यनगर को देखेंगे पी अर्जुना राव

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने लिए 213-सीसामऊ विधान सभा व 214 आर्य नगर विधान सभा के सामान्य प्रेक्षक पी0 अर्जुना राव, आईएएस का जनपद मेें आगमन हो चुका है। उक्त विधान सभा के निर्वाचन से संबंधित कोई भी सूचना/शिकायत सामान्य प्रेक्षक के मो0नं0- 917839489213 पर दी जा सकती है। अर्जुना राव विजिटर्स हास्टल आईआईटी कल्याणपुर के रुम नं0-डी-1 में ठहरे हुये हैं। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 से जुडे़ कोई भी राजनैतिक दल/व्यक्ति सामान्य प्रेक्षक से सांय 04:00 बजे से 5:00 बजे तक विजिटर्स हास्टल आईआईटी कल्याणपुर कानपुर नगर के मीटिंग हाल में मुलाकात कर सकते हैं।

अजय/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular