Thursday, March 5, 2026
Homeकानपुरकानपुर पहुंचे उप्र पुलिस के पुलिस महानिदेशक डॉ.आर.के विश्वकर्मा

कानपुर पहुंचे उप्र पुलिस के पुलिस महानिदेशक डॉ.आर.के विश्वकर्मा

कानपुर(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक डॉ. आर. के. विश्वकर्मा गुरुवार को कानपुर पहुंचे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीजीपी डॉक्टर आरके विश्वकर्मा सुबह 9:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। उनके साथ ही स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी मौजूद थे। सर्किट हाउस पहुंचने पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, आईजी प्रशांत कुमार व आईपीएस शिवा सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। डीजीपी बनने के बाद आर.के. विश्वकर्मा पहली बार शहर आए हैं।

महमूद/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular