Monday, February 9, 2026
Homeविधि एवं न्याय कानपुर : न्यायालय के निर्देश पर खाली कराई गई करोड़ों की जमीन

 कानपुर : न्यायालय के निर्देश पर खाली कराई गई करोड़ों की जमीन

कानपुर (हि.स.)। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने वाले जिम के संचालक से गुरुवार को खाली कराया। यह जमीन नामचीन चिकित्सक शरद बाजपेयी की है। इस दौरान वहां स्वरूप नगर थाने की भारी पुलिस बल तैनात रही।

स्वरूप नगर थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि नेत्र चिकित्सक शरद बाजपेयी की बेशकीमती जमीन है। उन्होंने अपनी जमीन को अर्पित गुप्ता जिम चलाने के लिए किराए पर दी थी जिसमें फिट-7 जिम की फ्रेंचाइजी लेकर अर्पित गुप्ता जिम चला रहे थे। दोनों पक्ष में विवाद बढ़ा और मामला न्यायालय में जा पहुंचा। इस प्रकरण में अपर जिला जज-10 के न्यायालय ने अर्पित गुप्ता को जमीन खाली करने निर्देश दिए थे। न्यायालय के अनुपालन में गुरुवार की दोपहर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विवादित जमीन को खाली कराने के बाद उसके मूल स्वामी डॉ. शरद बाजपेयी को कब्जा दे दिया।

नेत्र चिकित्सक ने बताया कि जमीन अर्पित गुप्ता को उन्होंने जिम के लिए किराए पर दी थी। अर्पित इसपर फिट-7 जिम की फ्रेंचाइजी चला रहे थे। अर्पित गुप्ता ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से चार वर्ष पूर्व से किराए देना बंद कर दिया। डॉ. बाजपेयी ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद न्यायालय ने शरद बाजपेयी का पक्ष सुना और सभी दस्तावेजों की जांच कराई। अर्पित गुप्ता का भी पक्ष सुना लेकिन अर्पित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। मामले की सुनवाई के बाद अपर जिला जज-10 के न्यायालय ने चार मई को अर्पित गुप्ता को जमीन खाली करने का आदेश दिया था।

राम बहादुर/प्रभात

RELATED ARTICLES

Most Popular