Friday, January 16, 2026
Homeकानपुर कानपुर: निकाय चुनाव के दूसरे चरण में उप्र विधानसभा अध्यक्ष ने किया...

 कानपुर: निकाय चुनाव के दूसरे चरण में उप्र विधानसभा अध्यक्ष ने किया मतदान

कानपुर (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने परिवार के साथ मतदान बूथ पहुंचे। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

कानपुर के हरजिंदर नगर इंटर कॉलेज लाल बंगला बूथ पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी अय्यर ने कैलाश नाथ इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 1281 में मतदान किया।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular