Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : नमकीन दुकान में लगी भीषण आग, तीन दमकल आग बुझाने...

कानपुर : नमकीन दुकान में लगी भीषण आग, तीन दमकल आग बुझाने में जुटी

कानपुर (हि.स.)। स्वरूप नगर इलाके में स्थित एक नमकीन व बेकरी शॉप में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। भीषण लपटें देख इलाकाई लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। तीन दमकल की गाड़ियां व फायर कर्मी आग को काबू करने में जुटे हैं। 

स्वरूप नगर थाना इलाके में आर्य नगर में मशहूर बॉम्बे नमकीन व बेकरी शॉप है। आज देर रात नमकीन दुकान में आग लग गई। भीषण आग को देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस व दमकल की 03 गाड़ियां मौके पर पहुच गई। दमकल कर्मी आग को काबू करने में जुट गए। 
भीषण आग ने शॉप के साथ पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया है और दमकल लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग से लाखों के नुकसान की बात सामने आ रही है और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular