Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर: दो गोदाम से 1350 लीटर प्रतिबंधित अल्कोहल बरामद

कानपुर: दो गोदाम से 1350 लीटर प्रतिबंधित अल्कोहल बरामद

कानपुर(हि.स.)। बाबू पुरवा थाना क्षेत्र में जिला आबकारी अधिकारी प्रगल लवानिया ने जिले के सभी आबकारी निरीक्षकों और आबकारी टीम के साथ रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ट्रांसपोर्टर्स के दो गोदामों पर मिथाइल अल्कोहल रखने की सूचना पर छापा मारा।

छापे के दौरान टीम ने 1350 लीटर प्रतिबंधित अल्कोहल बरामद किया है। दो स्थानों से नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। जांच के दौरान भेजे गए नमूनों में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि हुई है।

आबकारी निरीक्षक फरजंद अली ने बताया कि न्यू दुर्गा ट्रांसपोर्ट और जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ बाबू पुरवा थाना में मुकदमा दर्ज कराया। जिन दो कम्पनियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है, उसमें एक ने प्रतिबंधित मिथाइल अल्कोहल भेजा और दूसरे ने लिया है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular