Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात: सो रहे किसान की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किए...

कानपुर देहात: सो रहे किसान की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किए गए कई वार

कानपुर देहात | बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के इन्दलापुर गांव में घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ की रात में धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि इंदलापुर गांव निवासी प्रवीण कुमार (50) खेती किसानी का करते थे। शुक्रवार देर शाम रोज की तरह प्रवीण खाना खा पीकर घर के बाहर सोए थे।

रात में किसी समय कुल्हाड़ी और फावड़े से उन पर कई वार किए गए। जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा देख मामले की जानकारी ग्रामीणों और परिजनों को हो सकी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है साथ ही आला कत्ल और अन्य सबूत व साक्ष्य के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular