Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात : शौच के लिए गई नाबालिक के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों...

कानपुर देहात : शौच के लिए गई नाबालिक के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के मूसानगर थानाक्षेत्र में खेत पर शौंच के लिए गयी नाबालिक किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने दुष्कर्म कर दिया। ग्रमीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
मूसानगर थानाक्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी शौच के लिए गांव के बाहर खेतों में गई थी। 16 वर्षीय नाबालिक को अकेला देखकर पड़ोस के गांव में रहने वाले एक युवक ने उसको दबोच लिया और अपनी हवस का शिकार बना डाला। 
घटना के दौरान जब नाबालिक शोर मचा रही थी तो आरोपण युवक ने किशोरी को पीटना शुरू कर दिया। किशोरी जब बेहोश हो गई तो उसको उसी हालत में आरोपी युवती को छोड़कर भाग निकला। दुष्कर्म कर भाग रहे आरोपी युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त में आंगे की कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular