कानपुर देहात (हि.स.)। 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नामांकन और मतदान की तिथि तीसरे चरण में होने के लिए निर्धारित कर दी है जिसको लेकर अब नामांकन प्रक्रिया तेजी से जोर पकड़ती जा रही है। जहां एक और नामांकन के पहले दिन यानी कि 25 तारीख को जनपद में मात्र 31 फार्म बिके थे तो वही गुरुवार को जनपद से पहला नामांकन कर समाजवादी पार्टी ने अपना नाम पहले दर्ज करा लिया।
राजनीतिक उठापटक और कशमकश के चलते जहां राजनीतिक दल जनपद की चार विधानसभाओं में अभी तक कुछ प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं कर पाई है, तो वहीं समाजवादी पार्टी भी अभी इन चार विधानसभाओं में से एक विधानसभा सिकन्दरा के लिए अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर सकी है। नामांकन की बात करें तो जनपद से समाजवादी पार्टी के कमलेश दिवाकर ने अपना पहला नामांकन पर्चा भर कर दाखिल करते हुए नामांकन कराने वाली दौड़ में अपने आप को अव्वल दर्ज करा लिया है। वही, नामांकन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल का सपा प्रत्याशी ने पूरी तरीके से ख्याल रखा।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश दिवाकर ने मीडिया से बताया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के सिंहासन पर विराजमान होने जा रही है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि योगी बाबा ने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है, ना तो दवा मिली है और ना ही इलाज ना शिक्षा रही, ना ही विकास। समाजवादी पार्टी ने तमाम विकास करें हैं और विकास की तर्ज पर वह आगे भी काम करेगी।
अवनीश
