Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात में भी किसान आंदोलन में शामिल हो रहे सपा कार्यकर्तों...

कानपुर देहात में भी किसान आंदोलन में शामिल हो रहे सपा कार्यकर्तों को किया गया नजरबंद

कानपुर देहात दिसम्बर (हि.स.)। किसान आंदोलन में शामिल होने की बात कहकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी सपाईयों को इस आंदोलन के लिये आह्वान किया था। जिसके चलते जनपद से जुड़े कन्नौज जनपद में अखिलेश यादव को आना था। इस आंदोलन के चलते कन्नौज से लखनऊ तक पूरे मार्ग में पुलिस लगा दी गई जो सपाइयों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बन्द कर रही है। इस बीच पुलिस और सपाइयों में तीखी बहस और नोकझोंक भी हुई।
जनपद के रसूलाबाद कस्बे में पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर व सपा के शीर्ष नेताओं की अगुवाई में मुख्य चौराहे से किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए मनकी भवनपुर के लिए पैदल मार्च निकलना था । लेकिन पुलिस प्रशासन को इस बात की भनक लग गई तो रास्ते में ही सपाइयों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद कर दिया और पूरे दिन सपाईयों को नजरबंद किए रहे। 
पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने कहा कि सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। सरकार किसान विरोधी है आने वाले चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने किसानों के तीन ऐसे विधेयक लाई जिससे किसानों का नुकसान है। किसानों की मांग है कि हम जहां हैं वहीं खुश हैं। यह नया किसान विरोधी विधेयक थोपा जा रहा है। नए विधेयक में किसानों का पूरी तरह से अहित है। जब तक किसान बिल वापस नहीं लिया जाएगा। तब तक समाजवादी पार्टी संघर्ष करती रहेगी और सड़कों पर रहेगी। 
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आलोक रत्न यादव ने कहा कि अपनी हक़ों के लिए किसान आज सड़कों पर है। खुद को किसान हितैषी बनाने वाली भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। किसानों को ऊपर ठंडे पानी की बारिश की गई। उनके ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जो सरकार किसानों का खून बहाय वह सरकार किसानों के हित वाली कैसे हो सकती है। 
वहीं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी सपा नेता हाजी फैजान खान ने कहा कि भाजपा सरकार मनमानी पर आमादा है। उसको किसानों की हित की कोई फिक्र नहीं। जब से प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार आई किसान बेबसी की जिंदगी जी रहा है। उसे उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा। धान खरीद केंद्रों में दलाल सक्रिय हैं। किसान की धान नहीं खरीदी जाती बल्कि बिचौलिए अपनी धानों को बेच रहे हैं। सपा नेता एडवोकेट भरत शर्मा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular