Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात में पेड़ से बांधकर दलित की पिटाई, गुप्तांगों में डाला...

कानपुर देहात में पेड़ से बांधकर दलित की पिटाई, गुप्तांगों में डाला डंडा

कानपुर । उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर देहात के अंतर्गत आते अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव में एक दलित को पेड़ से बांधकर बेहरमी से पीटा गया। साथ ही उसे अमानवीय यातनाएं भी दी गईं। इसका संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने चेयरमैन के आदेशों पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर तुरंत जवाब मांगा है। सोशल मीडिया (ट्विटर) के माध्यम से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को मिली शिकायत अनुसार जिला कानपुर देहात के रहने वाले एक दलित युवा को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई तथा उसके गुप्तांगों पर डंडे से चोटें पहुंचाई गई।
सूचना के अनुसार अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव में युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी को स्वजन व ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया और डंडे से जमकर मारा, साथ ही तख्त पर लेटाकर पीटा। डंडे से उसके गुप्तांग पर वार किया गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया।  यह मामला सामने आते ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी एवं कानपुर देहात के डीएम व एसएसपी को नोटिस जारी किया है। साथ ही इस मामले में जांच कर एक्शन टेकन रिपोर्ट आयोग के समक्ष तुरंत फैक्स द्वारा या फिर ई-मेल द्वारा भेजने का निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular