Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात में धूमधाम से मना 72 वां गणतंत्र दिवस

कानपुर देहात में धूमधाम से मना 72 वां गणतंत्र दिवस

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के पुलिस लाइन में 72 वें गणतंत्र दिवस को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री अजीत पाल द्वारा झण्डा रोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
देश आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। जिसको लेकर देश ही नही कानपुर देहात जनपद के अधिकारी भी इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह से ही रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। 
 मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल ने झण्डा रोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्य मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद परेड की शुरुआत की गई। परेड में पुलिस जवानों ने अपनी कदम चाल परेड से लोगों का मनमोह लिया। साथ ही हर मौसम, हर परिस्थिति में जनता की सेवा में पुलिस विभाग के जवान और अधिकारी तैयार रहने का संदेश भी दिया। जिसके बाद राज्य मंत्री में संविधान की शपथ भी सबको दिलाई। उसके बाद परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन और विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित भी किया। 
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अजीत पाल ने सफेद कबूतरों को उड़ाकर विश्व को शान्ति का संदेश भी दिया। वहीं कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी ने सभी को यातायात नियमो के पालन के लिए शपथ भी दिलवाई। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगो का मन मोह लिया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने ध्वजारोहण किया।साथ ही जिलाधिकारी ने सभी को सविधान की शपथ दिलाई।वहीं जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया।
Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari

RELATED ARTICLES

Most Popular