Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, प्राइवेट पार्ट में...

कानपुर देहात में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला

कानपुर । उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले में एक दलित युवक की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। इतना ही नहीं, दलित के प्राइवेट पार्ट में  डंडा तक डाल दिया। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के घर और गांव वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, घंटों पिटाई करने के बाद वह अधमरा हो गया तो उसे छोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है।
बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के पतारी गांव में रहने वाला सरवन पुताई का काम करता है। वह पास के ही गांव कमालपुर में पुताई करने गया था। इस दौरान गांव में रहने वाले संजय पाल की बेटी से दोस्ती हो गई। काम खत्म होने के बाद भी फोन पर दोनों की बातचीत होने लगी। संजय को इस बात की जानकारी होने पर बेटी से फोन करवाकर उसे गांव में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद पहले से ही घात लगाए बैठे संजय समेत अन्य लोगों ने सरवन को दबोच लिया। पहले उसे पेड़ से बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा
 इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में डंडों से पीटा और डंडा भी डाल दिया। इतना पीटा कि वह बेदम होकर गिर पड़ा। हालत बिगड़ने पर लड़के के घर वालों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। 
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अकबरपुर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने आनन-फानन में गुरुवार रात को मामले में लड़की के आरोपी पिता संजय समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। एसओ ने बताया कि आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद गांव छोड़कर भाग निकले हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular